गोंडा : (मानवीय सोच) कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार की ओर से हर प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। कन्या के जन्म लेते ही घर में लक्ष्मी आनी शुरू हो जाती है। बहुत जल्द ही सरकार की ओर से कन्या सुमंगला योजना के विस्तार की सौगात बेटियों को मिलेगी। इस योजना के तहत अगले साल से बेटियों को 15000 की जगह पर 25000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। बेटियां बोझ न बन सकें इसके लिए सरकार की ओर से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा व रोजगार तक की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार ले रही है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बेटियो के शिक्षा व परवरिश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे गर्भ में मार दिया जाता तो मैं राज्यपाल कैसे बन पाती। बेटी बेटों में भेद को खत्म कर समाज की सोच बदलनी होगी।
