कैबिनेट मंत्री नंदी का अखिलेश पर तंज: ‘टोंटी और पंप एक’ : वोट के लालच में जिन्ना को बताया आदर्श

झांसी  (मानवीय सोच)  पहुंचे मंडल के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि टोंटी और पंप एक हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कब क्या बोल दें, कोई भरोसा नहीं है। अगर उनका पूरा बयान उठाकर देखें तो बचकानी हरकतें करते दिखेंगे। कहा कि जब अखिलेश सत्ता में थे तो पूरे पांच साल सोशल मीडिया पर बिता दिए। कहा कि गरीब से गरीब आदमी भी किराए पर रहता है तो मकान छोड़ते समय खुद की लगाई हुई टोंटी निकालकर नहीं ले जाता। जबकि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने छोटी सोच का परिचय दिया और टोंटी निकालकर ले गए। सपा प्रमुख ने वोट के लालच में देश का आदर्श जिन्ना को बता दिया। वह तुष्टिकरण की राजनीत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *