ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोरोना के साथ रहना सीखना होगा’, मनीष सिसोदिया

दिल्ली  (मानवीय सोच)   कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं, जिससे दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ गई है. इस बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  का बयान सामने आया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा.

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें कोविड-19 के साथ जीना सीखना होगा क्योंकि यह कुछ मात्रा में रहेगा ही. अगर यह और बढ़ता है तो हम कड़े कदम उठाएंगे. फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. केस बढ़ रहे हैं, इसलिए हमारी 20 अप्रैल को एक्सपर्ट्स और डीडीएमए के साथ बैठक है.

दिल्ली में कितना है पॉजिटिविटी रेट?

बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 501 नए मामले सामने आए थे. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.72 हो गया. हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन यह चिंताजनक स्थिति नहीं है क्योंकि अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर कम है.

उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है. चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी है, भले ही ऐसा नहीं करने पर लगने वाला जुर्माना वापस ले लिया गया हो. बुधवार को डीडीएमए की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने पर विचार किए जाने की उम्मीद है.

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन हमने 100 प्रतिशत टीकाकरण किया है और बड़ी संख्या में लोग पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा, अस्पताल में संक्रमितों के भर्ती होने की दर कम है. इसलिए, यह चिंताजनक स्थिति नहीं है. हम इस पर नजर रखे हुए हैं.

Scroll to Top