ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोलकाता कांड : 12 दिन बाद ही हड़ताल पर वापस जूनियर डॉक्टर्स

बंगाल में कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-मर्डर केस को लेकर जूनियर डॉक्टर आज यानी बुधवार को फिर से मार्च निकालेंगे। आज यह मार्च कोलकाता में कॉलेज स्क्वायर से धर्मतला तक निकाला जाएगा। जानकारी दें कि जूनियर डॉक्टरों ने बीते 1 अक्टूबर को फिर से हड़ताल शुरु कर दी है। वहीं राज्य की ममता सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरी तरह काम भी बंद कर दिया है।

अब डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षा दी जाए। वहीं इससे पहले जूनियर डॉक्टर बीते 10 अगस्त से लेकर 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर वापस आए थे। हालांकि इधर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों की सुरक्षा में कोताही पर ममता सरकार की खुब खिंचाई की थी और आदेश दिया था कि सभी अस्पतालों में 15 दिनों के अंदर सीसीटीवी लगाए जाएं।

बीते मंगलवार को प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर ने कहा था कि , ” हमें सुरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर राज्य सरकार का कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा। हम पर अब भी हमले हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठकों के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। मौजूदा स्थिति में हमारे पास आज से काम पूरी तरह बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।जब तक राज्य सरकार इन मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं करती,

तब तक कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।” ऐसे में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में बीते मंगलवार से काम पूरी तरह बंद रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं ठप ही रहीं। इधर पश्चिम बंगाल सरकार ने बीते मंगलवार को स्वास्थ्य पेशेवरों के मुद्दों के समाधान के लिए एक राज्य-स्तरीय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। हालांकि यह घोषणा बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अनिश्चितकालीन ‘काम बंद’ मुहिम फिर से शुरू करने के कुछ घंटों बाद ही की गई।

इधर चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शनों के साथ अभूतपूर्व तरीके से एकजुटता दिखाते हुए पूरे पश्चिम बंगाल में छोटी और बड़ी दोनों तरह की कई दुर्गा पूजा समितियों ने राज्य सरकार द्वारा त्योहार के लिए पारंपरिक रूप से दिए जाने वाले 85,000 रुपये के अनुदान को भी अस्वीकार कर दिया है, तथा इस वर्ष भव्य समारोह के आयोजन से परहेज करने का निर्णय भी लिया है। दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी और यह 12 अक्टूबर को विजया दशमी पर समाप्त होगा।

Scroll to Top