कोलकाता : (मानवीय सोच) फर्जी कंपनियों के जरिए लेनदेन की शुरू हुई आयकर जांच में यूपी के आगरा तक पहुंच गई। यहां ओम कमोडिटी के तार अहमदाबाद की कई कंपनियों से जुड़े पाए गए। चौबेजी का फाटक में भाजपा नेता अजय अवागढ़ की फर्म पर तीसरे दिन भी कोलकाता की आयकर टीम की जांच जारी रही। इस जांच में कई दस्तावेज ऐसे मिले हैं जो आयकर अधिकारियों को चौंका रहे हैं।
आगरा के टॉप बुलियन कारोबारियों में शुमार भाजपा नेता और एक सांसद के नजदीकी अजय अवागढ़ के फर्म पर आयकर की जांच में कई दस्तावेज मिले हैं। स्टॉक की जांच में कई बिल ऐसे पाए गए, जो शेल कंपनियों के थे। कई फर्म अहमदाबाद की मिलीं, जिनकी तस्दीक कराने पर उनके पते ही नहीं मिल रहे। कोलकाता में भी कई फर्जी फर्म को माल की सप्लाई दिखाई गई है। अजय अवागढ़ के लैपटॉप और मोबाइल के साथ कच्चे पर्चों का मिलान आयकर की टीमें कर रही हैं।
