ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या है सोनोब्वाय जिसे भारत को देगा US

अमेरिकी सरकार ने भारत को सबमरीन खोजने वाले सोनोब्वाय बेचने की अनुमति दी है। इंडियन नेवी  में शामिल किए गए मल्टी-मिशन एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टरों के लिए लगभग 443 करोड़ रुपए के सोनोब्वाय और संबंधित उपकरणों की खरीद होगी। सोनोब्वाय से MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर की पनडुब्बी तलाश करने की क्षमता बढ़ेगी। इसी साल मार्च में इंडियन नेवी में ये हेलीकॉप्टर शामिल हुए हैं। पनडुब्बी के शिकार के लिए बनाए गए इस हेलीकॉप्टर को MK-54 टॉरपीडो से लैस किया गया है। भारत सरकार ने AN/SSQ-53G अधिक ऊंचाई वाले ASW sonobuoys, AN/SSQ-62F HAASW sonobuoys और AN/SSQ-36 sonobuoys के साथ-साथ इंजीनियरिंग, तकनीकी और लॉजिस्टिक सपोर्ट खरीदने का अनुरोध किया  पनडुब्बी की सबसे बड़ी ताकत छिपकर हमला करना है। इन्हें लंबे समय तक घात लगाने और बिना नजर में आए अटैक करने के लिए बनाया गया है। अगर दुश्मन के पनडुब्बी का पता लगा लिया जाए तो उसे खत्म करना आसान होता है। दूसरी ओर अपने युद्धपोत की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है कि पनडुब्बी का पता लगाया जाए। सोनोब्वाय इसी काम के लिए बना है।

Scroll to Top