ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल थे हार्डकोर बदमाश और गैंगस्टर्स

दिल्ली  (मानवीय सोच)  जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा की जांच के दौरान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में कई हार्ड कोर नामी गैंगस्टर और बड़े बदमाश भी शामिल थे. इनमें से कुछ बदमाशों पर तो कई-कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

तिहाड़ में सजा काट चुके हैं दंगाइयों के मददगार

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों और दंगाइयों का साथ देने वाले कुछ कुख्यात बदमाश दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा तक काट चुके हैं. आपको बता दें कि जहांगीरपुरी में सामने आए घटनाक्रम और बवाल के दौरान इन सभी ने उपद्रवियों का जमकर साथ दिया था. हिंसा के बाद से ये सभी अपना-अपना ठिकाना छोड़कर फरार हैं. ऐसे करीब 20 चिन्हित बदमाशों की धरपकड़ में दिल्ली पुलिस की कई टीमों को एक साथ काम पर लगाया गया है.

अंसार से लिंक तलाश रही पुलिस

इस मामले की जांच के दौरान अब क्राइम ब्रांच की एक टीम हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार से इन सभी बदमाशों का लिंक तलाश कर रही है. वहीं पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में ये खुलासा हुआ है कि जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद अंसार है. बता दें कि अंसार फिलहाल पुलिस की क्राइम ब्रांच की हिरासत में है. अंसार आर्म्स एक्ट और मारपीट के केस में जेल की हवा खा चुका है. अंसार की क्राइम कुंडली खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम बंगाल में है. यानी साफ है कि दिल्ली पुलिस अब इस पत्थरबाज ‘पुष्पा’ की अकड़ ढीली करने की तैयारी कर चुकी है.

जहांगीपुरी हिंसा में गिरफ्तार ज्यादातर आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. आपको बता दें कि पहले से आरोप लगते रहे हैं कि जहांगीरपुरी में बड़ी तादाद में बांग्लादेशी रहते हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का बांग्लादेश कनेक्शन भी खंगाल रही है.

Scroll to Top