ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्रिकेट और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में दिखा खिलाड़ियों का धुआंधार प्रदर्शन

सीएसआईआर-एनबीआरआई में आयोजित 52वें शांति स्वरूप भटनागर मेमोरियल (आउटडोर) क्रिकेट एवं वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए। टूर्नामेंट सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ और सीएसआईआर-खेल संवर्धन बोर्ड नई दिल्ली की देखरेख में आयोजित किया गया। समारोह में प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत सीएसआईआर-एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी ने किया। डॉ. शासनी ने फर्स्ट जोनल क्वालीफायर विजयी टीमों को जोनल ट्राफी से सम्मानित किया । वॉलीबॉल टूर्नामेंट से दो टीमों सीएसआईआर-सीसीएमबी, हैदराबाद और सीएसआईआर-सीजीसीआरआई, कोलकाता ने अपने क्वालीफायर मैच जीत। क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएसआईआर-सीसीएमबी, हैदराबाद और सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू टीम फर्स्ट जोनल से क्वालीफायर टीम के रूप में विजयी रही।

मुख्य वैज्ञानिक एवं आयोजन सचिव डॉ. शरद श्रीवास्तव ने टूर्नामेंट रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान वॉलीबॉल के लिए 12 लीग और क्रिकेट में 9 लीग मैच खेले गए। इस आयोजन का उद्देश्य टीमवर्क, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था, साथ ही सीएसआईआर कर्मियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 30 नवंबर से 3 दिसंबर आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा। समापन समारोह में इसका पूर्वावलोकन कार्यक्रम (कर्टेन रेजर) भी आयोजित किया गया। इस पूर्वावलोकन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर थे। इस अवसर पर डॉ. सुष्मिता बेंजवाल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली की आब्जर्वर डॉ. श्रीकृष्ण तिवारी, मुख्य वैज्ञानिक एवं अन्य उपस्थित रहे। समापन समारोह के अंत में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं स्टाफ क्लब के सचिव डॉ. संदीप बेहरा ने सभी को धन्यवाद दिया।

Scroll to Top