ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्लास में मुस्लिम छात्रा के नमाज पढ़ने पर बवाल

सागर (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश  के सागर  में क्लास में नमाज  पढ़ने को लेकर बवाल मच गया है. डॉक्टर हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी  में एक मुस्लिम छात्रा ने हिजाब पहनकर क्लास में नमाज पढ़ी, इसपर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है. क्लास में नमाज पढ़ने के जवाब में हिंदू संगठनों ने कैंपस में हनुमान चालीसा  का पाठ किया.

मुस्लिम छात्रा ने क्लास में पढ़ी नमाज

बता दें कि फाइनल ईयर की एक मुस्लिम छात्रा का हिजाब पहनकर क्लास में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन नाराज हैं. इधर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है. ये कमेटी 3 दिन में रिपोर्ट देगी.

हिजाब में यूनिवर्सिटी आती है छात्रा

गौरतलब है कि क्लास में नमाज पढ़ने वाली छात्रा एजुकेशन डिपार्टमेंट से B.Sc B.ed कर रही है. इस साल उसका फाइनल ईयर है. छात्रा हिजाब में यूनिवर्सिटी में आती है.

नमाज पढ़ते वक्त बना लिया गया वीडियो

जान लें कि शुक्रवार दोपहर वो क्लास रूम के अंदर नमाज पढ़ रही थी और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. फिर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी की. इतना ही नहीं उन्होंने यूनिवर्सिटी में बने भगवान शंकर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया.

डॉक्टर हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी (HGU) ने क्लास में एक मुस्लिम लड़की के हिजाब पहनने और कथित तौर पर नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक हिंदू संगठन ने शिकायत की है.

एचजीयू के रजिस्ट्रार संतोष सहगौरा ने बताया कि घटना का वीडियो क्लिप सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच की तरफ से यूनिवर्सिटी को कार्रवाई की मांग वाला एक ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले को देखने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

Scroll to Top