ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी में जुमे की नमाज, बांसफाटक में मीडिया पर प्रतिबंध

वाराणसी  (मानवीय सोच)   ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई। ज्ञानवापी प्रकरण के बाद से हर शुक्रवार को नमाजियों बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन आज अलर्ट रहा। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की अपील का असर भी नजर आया। पिछले शुक्रवार के मुकाबले आज नमाजियों की संख्या कम रही। नमाज अदा करने के बाद लोग-बारी से काशी विश्वनाथ धाम के बाहर से निकले। बांसफाटक और मणिकर्णिका द्वार से पहले मीडिया के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन बंद रहा। केवल पैदल लोगों को आने-जाने दिया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी मस्जिद के चारों तरफ कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रही। परिसर के बाहर करीब एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस और पीएसी के हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया।

एक बजे के बाद होने वाली नमाज के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर एक बजे नमाज के लिए मुफ्ती बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ज्ञानवापी पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लेने के बाद नमाज की प्रक्रिया शुरू कराई। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों और फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त किया। उसके बाद दशाश्वमेध थाने का औचक निरीक्षण किया।

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने की थी अपील
इससे पहले अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने नमाजियों से अपील की थी कि ज्ञानवापी का मुद्दा इस वक्त स्थानीय अदालत के साथ-साथ हाईकोर्ट में भी चल रहा है। यहां की अदालत ने मस्जिद के वजू खाने और इस्तिंजाखाने को सील कर दिया है। संयुक्त सचिव ने कहा कि इस मसले के हल के लिए हर मुमकिन कोशिश जारी है। अल्लाह करें जल्द ही इस परेशानी का हल निकल आए। कहा कि वजूखाना और इस्तिंजाखाना (शौचालय) सील हो जाने से नमाजे पंजगाना में वजू और इस्तिंजा की दिक्कत पेश आ रही है। जुमा में नमाजियों की तादाद ज्यादा रहती है। इसलिए दिक्कत ज्यादा होगी।

‘इस्तिंजा और वजू करके आएं’ 
इस मजबूरी की वजह से तमाम लोगों से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद बनारस की जानिब से यह अपील की जाती है कि बहुत बड़ी तादाद में नमाज के लिए आने से परहेज करें। हर बार की तरह इस बार भी जुमे की नमाज अपने अपने मोहल्ले ही में अदा करें। साथ ही जो लोग नमाज ए जुमा के लिए आए, वह इस्तिंजा और वजू करके आएं ताकि आप लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

पिछली बार अपील के बाद भी उमड़ी थी भीड़
पिछले शुक्रवार को मसाजिद कमेटी की घर के पास की मस्जिद में ही नमाज पढ़ने की अपील के बाद भी भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे। हालत यह हो गई कि नमाज के घंटे भर पहले ही ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों से भर गई और बाहर कतार में खड़े नमाजियों को वापस लौटाना पड़ा। मस्जिद में तकरीबन 15 सौ से अधिक नमाजियों ने नमाज अदा की थी। मैदागिन से गोदौलिया तक का इलाका पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा था।

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अब 30 को होगी सुनवाई

श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन और अन्य विग्रहों के संरक्षण के लिए दायर वाद की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर बृहस्पतिवार को जिला जज डॉ. अजय कुमार विश्वेश की अदालत में लंबी बहस चली। वाद को निरस्त करने के लिए अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक दलीलें दीं। दलीलों के बीच जिला जज ने सुनवाई की अगली तारीख 30 मई तय की है।
Scroll to Top