# खतरनाक मंसूबे : भारत में ये कानून लागू करना चाहता था संदिग्ध आतंकी शाहरुख

सहारनपुर : (मानवीय सोच)  एटीएस की पूछताछ में मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एटीएस के अनुसार आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं। 

संगठन के फिरदौस के संपर्क में था आरोपी
आरोपी हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के संपर्क में भी था। इसने फिरदौस के साथ कश्मीर में आतंकियों से ट्रेनिंग भी ली थी। आरोपी का मंसूबे थे कि हिंदुस्तान में शरिया कानून लागू कराए।