ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाला फैक्टरी में की छापेमारी, 27 लाख का माल जब्त

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मथुरा में गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक मसाला फैक्टरी पर छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी में खाद्य मसालों की पिसाई एवं पैकिंग नियमों को ताक पर रखकर किए जाते हुए मिली। वहीं पर कारीगर चाय की पत्ती की पैकिंग भी कर रहे थे। टीम ने कई सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 

जिले के कोसी कोटवन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर एक मसाला फैक्टरी स्थित है। टीम ने सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरीशंकर के नेतृत्व में यहां छापेमारी की। कारोबारी से फैक्टरी संचालन का लाइसेंस मांगने पर वह लाइसेंस नहीं दिखा सके। निरीक्षण के उपरांत मसालो में गंभीर मिलावट पाई गई।

फैक्टरी में मसालों एवं चाय की खराब गुणवत्ता को देखते हुए इसे सीज कर दिया। इसमें साबुत हल्दी करीब 1200 kg,पिसी हल्दी- 1250 kg, पैक्ड हल्दी- 350 kg, लाल मिर्च खुली एवं पैक्ड- 2800 kg, धनिया पिसा एवं साबुत- 1600 kg, चाय पत्ती- 4800 kg शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपए है। इसके बाद फैक्टरी को बंद करा दिया गया। 

Scroll to Top