ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खालिस्तान रेफरेंडम को लेकर सिख फॉर जस्टिस ने जारी किया

चंडीगढ़ (मानवीय सोच)  पंजाब विधान सभा की सभी 117 सीटों के लिए रविवार (20 फरवरी) को मतदान होना है. ऐसे में सभी नेता यही कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह जनता उनके पक्ष में वोट करें. हालांकि, चुनाव के प्रचार का समय शुक्रवार शाम को ही समाप्त हो गया था. इस बीच आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.

BLO कराएंगे रेफरेंडम पर मतदान

पंजाब में 117 सीटों पर मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस लगातार सक्रिय हुआ है. वह रोजाना एक लेटर बम फोड़ रहा है. इसी कड़ी में सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब में वोटिंग शुरू होने के 1 दिन पहले एक और लेटर और वीडियो जारी किया है. इसमें दावा किया गया है कि पंजाब में 20 हजार बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) खालिस्तान रेफरेंडम पर मतदान कराएंगे.

संगठन के संपर्क में हैं BLO

सिख फॉर जस्टिस का कहना है कि  मतदान ड्यूटी में लगे हुए 20 हजार BLO 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव में मतदान के अलावा खालिस्तान रेफरेंडम पर भी मतदान करवाएंगे. सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुताबिक, पंजाब के 20 हजार BLO सिख फ़ॉर जस्टिस से लगातार संपर्क में है और ये BLO जो विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर तैनात हैं , यहीं खालिस्तान रेफरेंडम पर भी मतदान करवाएंगे.

कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब में अलगाववादी संगठनों के साथ संपर्क में  होने के आरोप में मुख्यमंत्री चन्नी और आरोपो की जांच करवाने का आश्वासन देने वाली गृहमंत्री अमित शाह की चिट्ठी पर सिख फ़ॉर जस्टिस की बौखलाहट भी सामने आई है. आतंकी संगठन ने वीडियो जारी करके कांग्रेस से पूछा है कि नवजोत सिंह सिद्धू,  जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहते हैं और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा के संपर्क में रहते हैं क्या वो ISI का एजेंट नहीं है?

 

 

Scroll to Top