लखनऊ : (मानवीय सोच) खेल साथी पोर्टल का शुभारंभ किया। खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव और अपर मुख्य सचिव डॉक्टर नवनीत सहगल ने इसका शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने कहा कि पोर्टल को उत्तर प्रदेश मूल के राष्ट्रीय खिलाड़ियों, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों तथा सामान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा। पोर्टल का उद्देश्य उन खिलाड़ियों तथा लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी हैं।
खेल जगत में मिलेगा रोजगार
खेल मंत्री ने कहा कि हमारा विश्वास है कि खेल साथी पोर्टल उत्तर प्रदेश मूल के खिलाड़ियों व नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्हें बेहतर रोजगार व खेल क्षेत्र में अवसर प्रदान करने में अनुकूल सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभाग द्वारा अन्य सेवाओं को भी खेल साथी पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए ऑनलाइन किया जाएगा।
