ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भड़की हिंसा

कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई. बुधवार को पथराव, हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद गुरुवार को भी इलाके में तनाव की स्थिति रही. इस हिंसक झड़प में शामिल अब तक 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना तब हुई जब बदरीकोप्पलु के भक्त अपनी गणेश मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि जैसे ही जुलूस एक मस्जिद के सामने पहुंचा, दो समुदायों के समूहों के बीच बहस छिड़ गई. देखते ही देखते मामला पथराव तक पहुंच गया, भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात की इस घटना के बाद 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ऐहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक कस्बे में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है. पथराव में दो पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं. उन्होंने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है

अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को जब बदरिकोप्पलु गांव से श्रद्धालु शोभायात्रा निकाल रहे थे तब दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे स्थिति बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई.

Scroll to Top