ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि

लखनऊ (मानवीय सोच) गर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस साल अप्रैल में ही मांग 21500 मेगावाट तक पहुंच गई है। आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर रखने में अभियंताओं व तकनीकी स्टाफ के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि आला अधिकारी हालात नियंत्रण में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन शहरों से लेकर गांवों तक लोकल फाल्ट, ओवर लोडिंग व अन्य तकनीकी कारणों से अघोषित कटौती का सिलसिला जारी है।

प्रदेश में बीते साल मार्च-अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग 18593 मेगावाट तथा 19837 मेगावाट थी जो इस साल 20,500 और 21,500 मेगावाट के आसपास जा पहुंची है। बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सभी उपलब्ध स्रोतों के साथ एनर्जी एक्सचेंज से भी बिजली का इंतजाम किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि मौजूदा समय में रिकॉर्ड आपूर्ति की जा रही है। अप्रैल में इससे पहले इतनी बिजली आपूर्ति कभी नहीं की गई। फील्ड के स्टाफ को आपूर्ति की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश
लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने फील्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली कंपनियों के एमडी को नियमित अनुश्रवण और पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को बिजली आपूर्ति के शिड्यूल की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को रात्रि पेट्रोलिंग और अपना मोबाइल 24 घंटे चालू रखने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किसी का मोबाइल बंद होने या न उठाने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top