ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गांव में आरएसएस की शाखा का विरोध, स्वयंसेवक को पीटा

पीलीभीत : (मानवीय सोच) जहानाबाद क्षेत्र के गांव रंपुरामिश्र स्थित देवस्थान पर चल रही शाखा का विरोध करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के संग शनिवार देर रात मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने वहां संघ के ध्वज को उखाड़ फेंका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ सिटी प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संघ कार्यकर्ता की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरौरा के रहने वाले देवेश पुत्र छेदालाल रंपुरा मिश्र स्थित देवस्थान पर संघ की शाखा लगाते हैं। शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे शाखा लगाने के दौरान बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नागेंद्र गौतम व सर्वेश कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पर पहुंच गए। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों मौके पर पहुंचकर शाखा को बंद कराने का प्रयास करने लगे। जब स्वयंसेवकों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। 

Scroll to Top