ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गाजा में इंटरनेट सेवा देने की घोषणा पर भड़का इजरायल

इजरायल : (मानवीय सोच) इजरायल-हमास के बीच चल रहा युद्ध अब और भी घातक रूप लेने लगा है. इजरायल ने जमीनी लड़ाई को गाजा में शुरू कर दिया है. जिसके बाद से गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार की सारी सेवाओं को बंद कर दिया गया है. जिसके चलते मानवीय सहायता पहुंचाने वालों को काफी परेशानी हो रही है. इसी को देखते हुए अब एलन मस्क ने बड़ा वादा किया है. मस्क ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में मानवीय राहत के लिए अपनी इंटरनेट सेवाएं देने वाली स्टारलिंक कंपनी के जरिए इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे.

वहीं मस्क के इस ऐलान के बाद इजरायल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने कहा है कि उनका देश मस्क के इस कदम के खिलाफ लड़ेगा. करही ने लिखा, “हमास इसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए करेगा. शायद मस्क हमारे अपहृत नवजातों, बेटों, बेटियों, बुजुर्गों की रिहाई के साथ इसकी शर्त रखने को तैयार होंगे. उन सभी को! तब तक, मेरा कार्यालय स्टारलिंक के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखेगा.”

Scroll to Top