ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गाजियाबाद में बच्‍चे की मौत पर कुत्‍ता मालकिन समेत 4 पर FIR, नहीं है 3 कुत्‍ते पालने का रजिस्‍ट्रेशन

गाजियाबाद : (मानवीय सोच) विजय नगर में 14 साल के बच्‍चे शाहवेज की कुत्‍ते की वजह से जान चली गई। करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोसी महिला के पालतू कुत्‍ते ने उसे काट खाया था। डर के मारे शाहवेज ने इस बारे में घरवालों को नहीं बताया। धीरे-धीरे रैबीज का इंफेक्‍शन उसके पूरे शरीर में फैल गया। डॉक्‍टरों ने जवाब दे दिया और पिता की गोद में तड़प तड़पकर बच्‍चे की मौत हो गई। इस मामले में अब पुलिस ने ऐक्‍शन लिया है। दादा मतलूब की शिकायत पर महिला सहित उसके घर के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

शाहवेज के दादा का आरोप है कि पड़ोसी महिला को सख्‍त से सख्‍त सजा दी जानी चाहिए। एक दिन पहले मंगलवार को नगर निगम की टीम महिला के घर जांच के लिए पहुंची। उसके पास तीन कुत्‍ते हैं। इनका वैक्‍सीनेशन किया जा चुका है लेकिन महिला के पास इतने कुत्‍तों को पालने का रजिस्‍ट्रेशन नहीं है। नगर निगम ने महिला को नोटिस दिया है। पिता याकूब की गोद में तड़पते हुए शाहवेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Scroll to Top