ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई: कुर्क की गई मुख्तार अंसारी की 3.5 करोड़ की जमीन

यूपी (मानवीय सोच)  गाजीपुर जिले में प्रशासन ने रविवार को मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी की तीन करोड़ 50 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स सामने यह प्लॉट मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के समर्थकों एवं रिश्तेदारों में हड़कंप मचा है। महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल पर भी बीते साल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। मुख्तार अंसारी की अब तक 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

मुख्तार गिरोह से संबंधित लोगों की 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त

महुआबाग में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मां रबिया खातून के नाम से मौजूद 811 वर्ग मीटर भूमि कुर्क करने के लिए दोपहर 12 बजे सीओ सिटी ओजस्वी चावला और सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से नगर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद टीम ने मुनादी कराकर भूमि की कुर्की कर ली।
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क – फोटो : अमर उजाला
अब तक मुख्तार अंसारी की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जबकि गिरोह से संबंधित लोगों की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है। कुर्की के दौरान तहसीलदार अभिषेक राय, राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी।

सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था। इसके तहत कार्रवाई की गई है

मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट जारी

बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। वाराणसी जोन की पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है।

गाजीपुर जिले में इससे पहले भी मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी समेत अन्य परिवारों के नाम से दर्ज करोड़ो की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है। माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेश सरकार के अभियान के तहत इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गाजीपुर के अलावा मऊ जिले में भी मुख्तार के  आर्थिक साम्राज्य पर चोट दी गई है।

Scroll to Top