ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजीपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, राम कलश यात्रा में शामिल युवक मस्जिद में घुसे

गाजीपुर (मानवीय सोच)  सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां रामकलश शोभायात्रा के दौरान कई युवक मस्जिद में घुस गए। एक युवक मस्जिद की छत पर चढ़ कर भगवा झंडा लहराने लगा। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। मस्जिद के अंदर घुसकर युवकों ने डांस भी किया। इसका वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

मामला यहां के गहमर का है। यहां दो अप्रैल को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के मौके पर रामकलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दक्षिणी जामा मस्जिद कुबेर राय के पास यह यात्रा रुक गई। यात्रा में शामिल कुछ युवक मस्जिद में घुस गए। एक युवक मस्जिद के ऊपर चढ़कर भगवा झंडा लहराते हुए डांस करने लगा। इस दौरान जयश्रीराम के नारे भी लगाए गए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और मंगलवार रात अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि वीडियो के लोकेशन की पुष्टि की गई है। जानकारी करने पर ये बात सामने आई कि वीडियो गहमर गांव का है।

इस वीडियो के संबंध में कोई शिकायत न मिलने पर गहमर के एसओ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

वहीं, सपा के पूर्व मंत्री और जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह और अन्य लोगों ने बैठक की और मामले को बेहद गंभीर बताया। बैठक में मुहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी भी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Scroll to Top