ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात उपचुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवार की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को उम्मीदवार घोषित किया। उनका मुकाबला कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत से होगा। इस सीट पर उपचुनाव के तहत 13 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के इस्तीफे के बाद वाव सीट रिक्त हुई है। वाव विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। गेनीबेन यहां से 2017 और फिर 2022 में निर्वाचित हुई थीं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गेनीबेन ने एशिया के सबसे बड़े डेयरी कॉरपोरेशन बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर चौधरी को हराया था

जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर को 15,601 मतों के अंतर से पराजित किया था। लोकसभा चुनाव में, ठाकोर कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार थीं जिन्होंने गुजरात में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा की रेखाबेन चौधरी को पराजित किया था। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 12 जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के 161 सदस्य हैं। सदन में आम आदमी पार्टी के 4, समाजवादी पार्टी का एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक भी हैं

Scroll to Top