ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका

अहमदाबाद  (मानवीय सोच) गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा के बेटे केवल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए। केवल जोशीयारा, राज्य के अरावली जिला स्थित भिलोडा कस्बे में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उन्हें भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उनके (केवल के) 1300 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल किया। केवल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से खुश हूं। मैं टिकट पाने की किसी उम्मीद के बगैर पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं भिलोडा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अपनी सर्वेश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।’’

राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। डॉ. अनिल जोशीयारा भिलोडा सीट (अनुसूचित जनजाति) से पांच बार विधायक चुने गये थे और वह उत्तर गुजरात में कांग्रेस का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उनका मार्च में चेन्नई के एक अस्पताल निधन हो गया, जब राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस की नैया  पार कराने केलिए पाटीदार के बड़े नेता नरेश पटेल को आगे किया जा सकता है। नरेश पटेल को चुनावी अभियान का प्रमुख चेहरा भी  बनाया जा सकता है।
Scroll to Top