ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना : 22 मई से एक हो जाएंगे दिल्ली के तीन नगर निकाय

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के तीन नगर निकायों को एक करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने अपने अधिसूचना में कहा है कि 22 मई से दक्षिण, उत्तर और पूर्वी एमसीडी को दिल्ली के एक नगर निगम के रूप में माना जाएगा। दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के अनुसार, केंद्र सरकार निगम की पहली बैठक होने तक नए एकीकृत नागरिक निकाय को चलाने के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल आज समाप्त हो गया, जबकि अन्य दो नगर निकाय- उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी डीएमसी का कार्यकाल क्रमश: 19 मई और 22 मई खत्म हो रहा है। दिल्ली के तीन नागरिक निकायों को एकीकृत करने वाले कानून को 30 मार्च को लोकसभा और 5 अप्रैल को राज्यसभा की ओर से हरी झंडी मिली थी। इसके बाद 18 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से विधेयक पर अपनी सहमति देने के बाद यह अधिनियम एक कानून बन गया था।

दिल्ली के तीन नगर निकायों के विलय के कदम ने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का भी खेल शुरू कर दिया था। दिल्ली की गद्दी संभाल रही आम आदमी पार्टी ने इसे चुनावों में देरी करने की बीजेपी की एक रणनीति करार दिया था। मौजूदा कानून तीन नगर निकायों के 272 वार्डों की संख्या को घटाकर 250 कर देता है। जिसका मतलब हुआ है कि एमसीडी चुनाव से पहले परिसीमन भी कराना होगा। इसके लिए केंद्र एक परिसीमन आयोग का गठन करेगा।

दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमिशन 8 मार्च को निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला था, लेकिन आनन-फानन में उसे घोषणा को टालनी पड़ी। तत्कालीन राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि आयोग को घोषणा से एक घंटे पहले केंद्र से तीन नगर निकायों के एकीकरण के संबंध में एक संदेश प्राप्त हुआ था।

Scroll to Top