ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोमतीनगर हुड़दंग मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

गोमतीनगर के होटल ताज के सामने बुधवार बारिश में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक किशोर भी शामिल है। आरोपियों की पहचान वीडियो की मदद से की गई है। अब तक इस मामले में 24 आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपियों में हुसैनाबाद का अली हैदर, खदरा का मोहम्मद दाऊद, अलीगंज का अफसान के अलावा एक नाबालिग शामिल है।

एसीपी ने बताया कि करीब एक दर्जन और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चार टीमें उनकी धरपकड़ में लगाई गई हैं। मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की है। बुधवार को भारी बारिश के बाद मरीन ड्राइव पुल के पास भरे पानी में दर्जनों लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसी दौरान वहां से अपने दोस्त के साथ गुजर रही युवती से युवकों ने छेड़छाड़ कर उसको पानी में गिरा दिया था। 

Scroll to Top