ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गोरखपुर कोतवाली से सटे घर से ही खड़ा किया आतंकी नेटवर्क, 16 संदिग्धों पर एजेंसी की नजर

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  आतंकी गतिविधियों में शामिल तारिक अतहर के नेटवर्क को खंगालने में अब खुफिया एजेंसी जुट गई है। एलआईयू ने उसके करीबियों और संपर्क रखने वाले 16 लोगों की सूची तैयार की है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

तारिक के मामले में एलआईयू की नाकामी सामने आने पर एडीजी अखिल कुमार ने नाराजगी जताते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली थाने से महज 300 मीटर दूरी पर तारिक अपने घर में आराम से था और सोशल मीडिया की मदद से आतंक का नेटवर्क खड़ा कर रहा था। लेकिन, एलआईयू इससे पूरी तरह से बेखबर थी। इस मामले में अब एलआईयू की टीम एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। 

दरअसल, आतंकी गतिविधियों में स्थानीय खुफिया एजेंसी पहली बार फेल नहीं हुई है। इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में हमला करने के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध मुर्तजा हुसैन रहमानी के मामले में भी एलआईयू को भनक नहीं लगी थी।
Scroll to Top