गोरखपुर : (मानवीय सोच) कुशीनगर हाईवे पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया. सड़क पर किनारे खड़ी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कुछ लोगों की जहां मौत हो गई है, वहीं काफी संख्या में लोग घायल भी हो गए हैं. गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे पर जगदीशपुर के पास कल बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे सड़क हादसा हो गया मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की बस से टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे 6 बस यात्रियों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में करीब 26 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है.
ऐसे में गोरखपुर से एक खाली बस के पहुंचने पर पंचर बस की सवारियां उसमें बैठ रही थीं. कुछ यात्री जहां बस में बैठ गए थे, वहीं कुछ अपनी बारी की प्रतीक्षा में दोनों बसों के बीच में ही खड़े थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें 6 की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. मौके पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रुप से घायल यात्रियों में से तीन की अस्पताल में मौत हो गई
