ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गोरखपुर विश्वविद्यालय की नई महिला कुलपति, संभाल चुकी हैं महत्वपूर्ण पद

लखनऊ : (मानवीय सोच) गोरखपुर विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने लखनऊ विश्वविद्यालय में ही पढ़ाई व शोध में डिग्री हासिल की और फिर वहीं पर शिक्षक बनीं। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय की भौतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुकी हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1987 में बीएससी व वर्ष 1989 में एमएससी फिजिक्स की टॉपर रही हैं। वर्ष 1992 में उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1999-2000 में उनको मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी, हेले जर्मनी से फेलोशिप भी मिल चुका है। वह वर्ष 1991 से 1996 तक लेक्चरर, वर्ष 1996 से 2001 तक वह सीनियर लेक्चरर, वर्ष 2001 से 2006 तक रीडर और वर्ष 2006 में प्रोफेसर बनीं। वर्तमान में वर्ष 2018 से वह लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की अध्यक्ष हैं।

इसके अलावा वर्ष 2006 से एमआरएसआई-लखनऊ की फाउंडर सेक्रेटरी हैं। वर्ष 2007 से भौतिक विभाग के सभी प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके निर्देशन में 37 छात्र शोध कर चुके हैं। वह लखनऊ विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू पद का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। उनका 193 अंतरराष्ट्रीय व 9 राष्ट्रीय जनरल पेपर छप चुका है।

Scroll to Top