ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा में कांग्रेस को लगेगा तगड़ा झटका!

गोवा (मानवीय सोच)  विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले राजनीतिक हलचल नजर आ रही है। दरअसल यहां कांग्रेस विधायकों में टूट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पार्टी ने इस बात को पूरी तरह खारिज किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा 8 कांग्रेस विधायकों को तोड़ना चाहती थी लेकिन वह केवल 6 को ही मना पाई। भाजपा को उम्मीद है कि वह 3 और विधायकों को अपनी तरफ ले आएगी। अगर यह सच होता है तो यहां कांग्रेस के पास केवल दो विधायक ही रह जाएंगे।

गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने इसे अफवाह बताया है। राव ने पार्टी के 11 में से 10 विधायकों के साथ एक होटल में बैठक की थी। बता दें कि गोवा में 2019 में ऐसी सियासी घटना हो चुकी है। यहां कांग्रेस के 10 विधायकों ने अलग गुट बना लिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इस मामले में एक कांग्रेस विधायक ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह सवाल है कि सफलता मिलेगी या नहीं।’

मामले के जानकर लोगों का कहना है कि जिन 6 विधायकों ने दल बदलने का मन बनाया है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, मौजूदा विपक्ष के नेता माकल लोबो, उनकी पत्नी देलिला लोबो, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई शामिल हैं। AICC के ऑब्जर्वर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह बैठक मॉनसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए की गई थी। इसका किसी के दल बदलने से कोई लेना देना नहीं है।

बता दें कि गोवा विधान सभा चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों ने राहुल गांधी के सामने एक एफिडेविट पर साइन किया थे जिसमें उन्होंने इस बात पर सहमति जताई थी कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे। पणजी के महालक्ष्मी मंदिर में प्रत्याशियों ने शपथ भी ली थी। इसके अलावा होली क्रॉस श्राइन और मस्जिद में भी उम्मीदवारों को शपथ दिलायी गई थी। लोबो ने कहा कि यह जो बैठक अब की गई है, एक सप्ताह पहले ही की जानी थी लेकिन रोव व अन्य समय पर गोवा नहीं पहुंच पाए।
Scroll to Top