# घोसी में नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक

मऊ : (मानवीय सोच) घोसी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को अंदर भेजने को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे।  उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया।  जिसके बाद अधिकारियों समझाने पर मामला शांत हो सका।