ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# घोसी सीट पर उपचुनाव हुए घोषित ; दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

लखनऊ :  (मानवीय सोच)  सपा एमएलए दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई घोसी सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान होना है। अनुमान है कि दारा सिंह भाजपा से यहां के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

समाजवादी पार्टी  से यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक परचा भरा जाएगा। जबकि नाम वापसी के लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। 

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की तिथि घोषित की गई है। मालूम हो कि सपा से निर्वाचित विधायक के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। विधायक दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर इसी वर्ष जुलाई माह में बीजेपी में शामिल हुए थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बना सकती है। 

Scroll to Top