चंडीगढ़ : (मानवीय सोच) एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक नामी प्राइवेट स्कूल की तकरीबन 50 स्टूडेंट्स की तस्वीरें अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई हैं। इन नाबालिग छात्राओं की फोटो स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड की गई और उसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर इन्हें आपत्तिजनक बनाया गया। इस पूरे काम में हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। चूंकि मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा है
