# चंद्रयान 3 को डिजाइन करने का दावा करने वाला फर्जी वैज्ञानिक अरेस्ट

सूरत : (मानवीय सोच)  इसरो के वैज्ञानिक के रूप में खुद को पेश करने के लिए एक निजी शिक्षक को गुजरात के सूरत में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने खुद को वैज्ञानिक बताते हुए सूरत में मीडिया को साक्षात्कार किया था और दावा किया था 

उसने चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’  के लिए लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन तैयार किया था. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मितुल त्रिवेदी की उम्र 30 साल के आसपास है और वह सूरत शहर में अपनी ट्यूशन कक्षाओं के वास्ते अधिक छात्रों को आकर्षित करने के लिए खुद को इसरो वैज्ञानिक के रूप में पेश करता था.

एक अधिकारी ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के मॉड्यूल को डिजाइन करने का दावा करते हुए विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद स्थानीय मीडिया को साक्षात्कार देते हुए देखे जाने पर त्रिवेदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि त्रिवेदी ने इसरो के ‘‘प्राचीन विज्ञान अनुप्रयोग विभाग’’ के ‘‘सहायक अध्यक्ष’’ के रूप में खुद को कथित तौर पर पेश किया और एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी पेश किया