# चांद पर प्रज्ञान ने खींची विक्रम की फोटो, ISRO ने की रिलीज़

(मानवीय सोच) भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लगातार अपना काम कर रहा है. इसरो द्वारा हर रोज़ इस मिशन से जुड़े ताजा अपडेट दिए जा रहे हैं. मंगलवार को इसरो ने विक्रम लैंडर की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें प्रज्ञान रोवर ने क्लिक किया है.

इसी के साथ ISRO ने कैप्शन दिया है कि Smile Please. बीते दिन ही इसरो ने चांद के दक्षिणी हिस्से में ऑक्सीजन समेत अन्य तत्वों के होने की पुष्टि भी की थी जो एक बड़ी सफलता थी

इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘Smile Please. प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की तस्वीरें क्लिक की हैं. ये फोटो प्रज्ञान रोवर के नेविगेशन कैमरे  द्वारा क्लिक की गई हैं. इस कैमरे को LEOS द्वारा तैयार किया गया है. इसरो के मुताबिक, ये तस्वीरें 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर क्लिक की गई हैं.