(मानवीय सोच) : भारत का चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर उतरने के साथ ही इतिहास रच चुका है. लैंडर के लैंड करने के बाद रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ चुका है और अपना काम शुरू कर चुका है. रोवर चंद्रमा के रहस्यों के बारे में जानकारी जुटाने लगा है. इस बीच इसरो (ISRO) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें ‘प्रज्ञान’ चांद पर चहल-कदमी करते देखा जा सकता है. रोवर के बाहर निकलने के बाद उसमें लगे सारे उपकरण ऑन कर दिए गए हैं और अब वह अपने काम में जुट गया है.
इसके पहले, इसरो ने शुक्रवार को रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर आने का वीडियो शेयर किया था. साथ ही इसरो (ISRO) ने बताया था कि रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली परफॉर्म कर रहे हैं.
https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1695376688111133110?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1695376688111133110%7Ctwgr%5E31890dc14d7b214980f15589daac3293d8213f2d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.bharatexpress.com%2Findia%2Fchandrayaan-3-pragyan-rover-roams-in-pursuit-of-lunar-secrets-at-the-south-pole-130126
