ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

झारखंड : (मानवीय सोच) चाईबासा में लगातार नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को चलाए जा रहे अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इस हादसे में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए. वहीं एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में हुई है.

टोंटो थाना क्षेत्र के सरजमबुरू और हाकातुंबा गांव के पास के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इसमें कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है. तीन और जवानों के घायल होने की भी सूचना है. घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है. पिछले माह इसी टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया था. उस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और जगुआर फोर्स के एक जवान शहीद हो गये थे.

इससे पहले 13 सितंबर को भी कोल्हान के जंगल में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को उड़ा दिया था. यह घटना जिले गोईलकेरा के कुईड़ा के पास हुई थी. इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई थी. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था

Scroll to Top