ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार बनवा रही 1000 घाट

दिल्ली : (मानवीय सोच) राजधानी में छठ महापर्व को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ की तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रह जाए इसको लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ लगातार दूसरी बार उच्चस्तरीय बैठक की.

दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आखिरी समय की अफरातफरी से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

बैठक के बाद राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का त्योहार है. ऐसे में ये त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मईया की उपासना कर सके इसको लेकर केजरीवाल सरकार सभी तरह की तैयारियों को सुनिश्चित कर रही है.

Scroll to Top