ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# छह सीएमओ सहित 12 चिकित्साधिकारियों का तबादला

लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक स्तर के 12 चिकित्साधिकारियों का बुधवार को तबादला हो गया है। इसमें बरेली, बलरामपुर, बलिया, बांदा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर के सीएमओ बदल दिए गए हैं 

शासन की ओर से जारी सूची में मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को बरेली सीएमओ, हरदोई के एसीएमओ डॉ. राजकुमार को अंबेडकर नगर का सीएमओ, कानपुर देहात के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी को सिद्धार्थनगर का सीएमओ बनाया गया है। जबकि सिद्धार्थनगर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, बलरामपुर के सीएमओ डॉ. सुशील कुमार और संत कबीर नगर के सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह को संयुक्त निदेशक के रूप में स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजा गया है।

इसी तरह गोरखपुर के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को बलरामपुर का सीएमओ बनाया गया है। कौशांबी के एसीएमओ डॉ. राम अनुज कन्नौजिया को संत कबीर नगर का सीएमओ, बस्ती के सीएमओ डॉ. रुद्र प्रसाद मिश्रा को टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज में वरिष्ठ परामर्शदाता, बलिया सीएमओ डॉ. जयंत कुमार को संयुक्त निदेशक बांदा और बांदा के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय पति द्विेवेदी को बलिया का सीएमओ और टीबी सप्रू अस्पताल प्रयागराज के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रमाशंकर दुबे को बस्ती का सीएमओ बनाया गया है।

Scroll to Top