ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जज की पत्नी ने भाई के घर जाकर लगाई फांसी, लाश के पास मिले 3 सुसाइड नोट

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज की पत्नी द्वारा एक भाई के घर जाकर कथित तौर पर फंखे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जज ने शनिवार को पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल (42 साल) ने कथित तौर पर अपने भाई के घर पर फंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, एएसजे अशोक बेनीवाल साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ही रहते हैं। अशोक बेनीवाल ने 28 मई को उनकी पत्नी अनुपमा के घर से लापता होने के बारे में साकेत थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि पत्नी का मोबाइल फोन भी घर पर है।

शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तभी 28-29 मई की दरमियानी रात जज को जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अनुपमा ने दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर फंखे से लटकर कर सुसाइड कर लिया है।

मालवीय नगर बाजार से बिना बताए भाई के घर पहुंच गई

पुलिस ने बताया कि अशोक बेनीवाल ने शनिवार 28.05.2022 की रात 10.30 बजे पुलिस को अपनी पत्नी की गुमशुदगी के बारे में सूचना देकर बताया कि वह सुबह करीब 11.30 बजे मालवीय नगर बाजार गई थीं और उसके बाद घर वापस नहीं आईं। साकेत थाना पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस स्टाफ ने आसपास के इलाके में बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उस दौरान एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा की पहचान की गई और ऑटो मालिक का पता लगाया गया, जो रघुबीर नगर जेजे कॉलोनी में रहता था। पुलिस उस पते पर पहुंची और ऑटो चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उस अनुपमा बेनीवाल को मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द में छोड़ा था।

ग्रिल तोड़कर घर के अंदर पहुंची पुलिस

पुलिस ने यह जानकारी बेनीवाल के साथ साझा की तो पता चला कि अनुपमा का भाई वहां रहता है। इसके बाद अशोक बेनीवाल पुलिस स्टाफ के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। लोहे की ग्रिल तोड़कर दरवाजा खोला गया। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो पहली मंजिल के एक कमरे में अनुपमा बेनीवाल का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। उनके भाई का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

Scroll to Top