ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जनगणना की मांग पर बामसेफ ने कल बुलाया भारत बंद, EVM पर रोक समेत कई और मांगें

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलॉयीज फेडरेशन यानी बामसेफ ने 25 मई को भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को होने वाले इस आंदोलन को जातीय जनगणना की मांग के लिए बुलाया गया है। इसे लेकर बिहार समेत कई राज्यों से पहले ही मांग उठती रही है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। ओबीसी जातियों की गणना न कराने के खिलाफ यह आंदोलन बुलाया गया है। हालांकि इसका असर कितना होगा, इसे लेकर संदेह है। इसकी वजह यह है कि BAMCEF का देश भर में कोई बड़ा आधार नहीं है। इसके अलावा किसी बड़े राजनीतिक दल ने अब तक इसके समर्थन का ऐलान भी नहीं किया है।

बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा, ‘हमारे भारत बंद आंदोलन को राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा और कई अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है।’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारे बंद को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। खासतौर पर ओबीसी समुदाय के लोगों को बरगलाया जा रहा है ताकि वे आंदोलन से न जुड़ सकें। भारतीय युवा मोर्चा ने आंदोलन की मांग को लेकर कहा कि हमारी मुख्य डिमांड यही है कि जनगणना में जातियों की संख्या को गिनने की बात भी शामिल की जाए। इसे लेकर केंद्र सरकार फैसला लेने से बच रही है।

कहा जा रहा है कि इस भारत बंद के दौरान कुछ और मांगों को भी उठाया जाएगा। इनमें चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल न करना, जातीय जनगणना कराना, निजी सेक्टर में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण प्रदान करना, किसानों को एमएसपी की गारंटी देना और सीएए एवं एनआरसी को लागू न करने की मांग शामिल है। यही नहीं एक बार फिर से पुरानी पेंशन स्कीम, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की भी मांग की जा रही है। आदिवासियों के संरक्षण, कोरोना टीकाकरण को वैकल्पिक करने और लेबर लॉ को मजबूत करने की मांग भी उठाई जा रही है। ट्विटर पर भी ‘कल भारत बंद रहेगा’ ट्रेंड रहेगा।

 

Scroll to Top