ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जनरल मनोज पांडे ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

(मानवीय सोच) जनरल मनोज पांडे ने आज जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वे 29वें सेना प्रमुख होंगे, साथ ही वे कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं जिन्हें यह अवसर मिला है।

देश को आज नया सेना प्रमुख मिला है। जनरल मनोज पांडे  ने आज शनिवार को सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे  ने बैटन सौंपकर उन्हें आर्मी चीफ की कुर्सी पर बैठाया। 29वें चीफ के तौर पर पदभार संभालने वाले जनरल पांडे कोर ऑफ इंजीनियरिंग के पहले अधिकारी है, जिन्हें ये अवसर मिला है।

बता दें कि, मनोज कुमार पांडे ने आज 30 अप्रैल को मनोज मुकुंद नरवणे के बाद 29वें थल सेना प्रमुख के रूप में पदग्रहण किया। थल सेना प्रमुख बनने से पहले मनोज कुमार पांडे थल सेना की पूर्वी कमान की अगुवाई कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रधेश सेक्टरों में वास्तिवक रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। बता दें, जनरल मनोज पांडे इससे पहले ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान एंड निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। मनोज पांडे को चीनी सीमा पर काम करने का अच्छा अनुभव है।

कौन हैं मनोज पांडे:

मनोज पांडे का जन्म 6 मई, 1962 को हुआ है, वो नेशनल डिफेंस अकेडमी  के पूर्व छात्र हैं। महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले मनोज पांडे शुरुआती स्कूलिंग के बाद 1982 में एनडीए में सेलेक्ट हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन की और ऑफिसर के तौर पर कमीशन लिया। इसके बाद दिसंबर 1982 में सेना की इंजीनियरिंग कॉर्प्स बॉम्बे सैपर्स में उन्हें कमीशन मिला।

मनोज मुकुंद नरवणे हुए रिटायर:

आपको बता दें कि, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे रिटायर हो गए हैं। रिटायर होने के बाद मुकुंद नरवणे अपनी पत्नी वीना नरवणे के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद से मुलाकात की।

 

Scroll to Top