ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास क्या कर रहे थे युवक? पुलिस को देखते ही मच गई भगदड़

लखनऊ स्थित एक पार्क के पास कार पर बैठे कुछ युवक को पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। आधी रात को मची भगदड़ से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पूरा मामला जनेश्वर मिश्र पार्क का है। इसी पार्क के पास कुछ युवक जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए जुटे थे। युवकों ने केक को कार के ऊपर रख रखा था। इसी दौरान गोमतीनगर विस्तार पुलिस की टीम गश्त करते हुए पहुंच गई। पुलिस कर्मियों को देख युवक घबरा कर भागने लगे। पुलिस ने भी युवकों के पीछे दौड़ लगाई और सभी को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर पता चला कि दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए वह लोग जमा हुए थे। पुलिस ने पांच बाइक और एक कार सीज की है। वहीं, युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया है।  इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक शनिवार रात जनेश्वर मिश्र पार्क के करीब युवकों के हुड़दंग करने की सूचना आई थी। टीम मौके पर पहुंची तो करीब दस युवक नजर आए। जो कार के बोनट पर केक काट रहे थे। पूछताछ में पता चला कि दोस्त का जन्मदिन था। जिसे मनाने के लिए वह लोग आए हुए थे।

Scroll to Top