(मानवीय सोच) : जवान’ में शाहरुख खान का नया अवतार ऐसा बवाल करवा रहा है कि थिएटर्स में लगातार किसी त्यौहार सा माहौल बना हुआ है. गुरुवार को ‘जवान’ थिएटर्स में रिलीज हुई तो पहले ही दिन धुआंधार कमाई के रिकॉर्ड बन गए. फिल्म ने हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन जुटाकर दिखा दिया कि शाहरुख क्यों इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं
इस साल की शुरुआत में ‘पठान’ से शाहरुख ने पहली बार बॉलीवुड को दिखाया कि एक ही दिन में 70 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन भी किया जा सकता है अब उनकी फिल्म ‘जवान’ ने पहले ही दिन दिखा दिया कि पॉसिबल तो एक दिन में 75 करोड़ रुपये कमाना भी है. गुरुवार को देश में कई जगह जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिला. लेकिन शुक्रवार पूरी तरह कामकाजी दिन था
