ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जांच में खुली सिस्टम की पोल : शिकायतों पर टरकाते रहे अधिकारी

देवरिया : (मानवीय सोच)  रुद्रपुर कोतवाली के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के बाद राजस्व और पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही एक-एक कर उजागर होने लगी है। जांच में पता चला है कि सत्यप्रकाश दूबे अधिकारियों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराते रहे, लेकिन अधिकारी खानापूरी कर रिपोर्ट लगा देते थे। इसके कारण मामला छह लोगों की हत्या तक पहुंच गया। अब इस लापरवाही पर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है। एक सीओ के विरुद्ध जांच बैठाई गई है।

सत्यप्रकाश दूबे ने जुलाई 2022 और फरवरी 2023 में थाना दिवस और तहसील दिवस पर आयोजित चौपाल में भी अधिकारियों से मामले के निस्तारण की फरियाद की थी। अब जब पूरे प्रकरण की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं तो पूरे प्रकरण में अभिलेखों की जांच में लापरवाही उजागर हो रही है। सत्यप्रकाश के प्रार्थना पत्र की जांच कर रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल की भूमिका संदिग्ध मिली है।

Scroll to Top