दिल्ली : (मानवीय सोच) नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 समिट के चलते कई दिनों तक दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आज से तकरीबन चार दिन के लिए दिल्ली में यूपी की ओर से जाने वाले वाहनों को दिल्ली सीमा के बाहर ही रोका जाएगा। ऐसे में जहां एक तरफ बसों के दिल्ली में नो एंट्री रहेगी, वहीं कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
प्रगति मैदान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आज शाम सात बजे से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से आगे जाएंगे। विदेशी मेहमानों का जब काफिला निकलेगा उस दौरान हल्के वाहनों को भी रोका जाएगा। काफिला निकल जाने के बाद हल्के वाहनों को जाने दिया जाएगा। रूट डायवर्जन 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रहेगा।
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
