(मानवीय सोच) : आजकल बाजार में सट्टेबाजी को लेकर हजारों ऐप उपलब्ध हैं. लोग इन एप्स के जरिए खूब सट्टा लगाते हैं. ऐसे ही पिछले कुछ समय से महादेव ऐप की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. इस ऐप के जरिए बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज से लेकर कई लोगों ने इस पर सत्ता लगाया. इस ऐप की खास बात यह थी कि यहां हारने वाले को भी जीतता हुआ दिखाया जाता था और फिर करोड़ों रुपये की कमाई की जाती थी. अब इस ऐप से करोड़ों रुपये का घोटाले का खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, महादेव ऐप का घोटाला करीब 5000 करोड़ रुपये का है.
जब जांच एजेंसियों ने इस ऐप के बारे में खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया बता दें कि जब से इस महादेव ऐप में बॉलीवुड का तड़का लगा है तभी से इसकी खूब चर्चा होने लगी है. इसमें अभी तक रणबीर कपूर, कपिल शर्मा समेत करीब 15-16 सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया है जो अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं. रणबीर कपूर को इस मामले में जांच ने समन भी जारी किया है. इस ऐप को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने मिलकर शुरू किया था.
