जेपी नड्डा ने लगाई कार्यकर्ता की नेम प्लेट, कहा- ‘यहीं से हुई शुरुआत’

बिलासपुर  (मानवीय सोच) बीजेपी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश  के दौरे पर हैं. बीजेपी हिमाचल विधान सभा चुनावों  को लेकर एक्टिव मोड में है. इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आज पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पर टीम लीडर होने का आदर्श उदाहरण पेश किया.

अपने हाथ से लगाई नेम प्लेट

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह की नेम प्लेट लिए थे. उन्होंने खुद अपने हाथ से वो नेम प्लेट दरवाजे पर लगाकर पार्टी से जुड़े सभी लोगों को एक संदेश दिया. इस मौके पर नड्डा ने कहा, ‘बीजेपी के 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए. आज मैंने उस वक्त खुद को गौरवान्वित महसूस किया जब एक कार्यकर्ता के घर पर उसकी नेम प्लेट लगाई. मैं जहां हूं उसकी शुरुआत यहीं से यानी एक कार्यकर्ता के तौर पर हुई थी.’ उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवकों का एक परिवार है जहां सब बराबर हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे संवाद

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा अपने इस दौरे में बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए धरातल पर वस्तुस्‍थिति का आंकलन कर रहे हैं. उनकी बैठकों को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं. जो खुलकर अपनी बात रख रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *