ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार

सीतापुर : (मानवीय सोच)  कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है। अजय राय गुरुवार को उनसे मुलाकात करने सीतापुर पहुंचे। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सपा नेता आजम उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खां से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खां मिलना नहीं चाहते हैं। भाजपा आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है। यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खां की लड़ाई जरूर लड़ेंगे। हम सब उनके दुख में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है। जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। 

Scroll to Top