ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेल में बंद कैदियों के साथ क्या करने जा रही मोदी सरकार

नई दिल्ली (मानवीय सोच) देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को नरेंद्र मोदी  सरकार ‘आजादी के अमृत महोत्सव’  के रूप में जोर-शोर से सेलिब्रेट कर रही हैं. मोदी सरकार ने इस साल को खास बनाने के लिए जेलों में बंद कैदियों पर बड़ा फैसला किया है.

तीन चरणों में होगा रिहाई का काम

सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि देशभर की जेलों में बंद कैदियों की कुछ श्रेणियों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’  विशेष माफी दी जाएगी. उनकी रिहाई का यह काम 3 चरणों में किया जाएगा.

पहला चरण 15 अगस्त 2022 को होगा

इसमें पहला चरण आजादी की 75 वीं वर्षगांठ यानी 15 अगस्त 2022 को होगा. उस दिन खास श्रेणियों के कैदियों को जेलों से रिहाई दी जाएगी. वहीं दूसरा चरण 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर होगा.

अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगी माफी

इसका तीसरा और अंतिम चरण 15 अगस्त 2023 को होगा. उस दिन भी कई कैदियों को माफी और जेल से रिहाई दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य जेल में अच्छा आचरण दिखाने वाले कैदियों को प्रोत्साहन देना है.

सूत्रों का कहना है कि इस विशेष योजना में गंभीर और जघन्य अपराध करने वाले कैदियों को माफी नहीं दी जाएगी. उन्हें कोर्ट की ओर से दी गई सजा हर हालत में पूरी करनी ही होगी.

 

Scroll to Top