ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम, सड़क पर हंगामा

वाराणसी (मानवीय सोच)  काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंच गई है। टीम के पहुंचने से पहले सड़क पर हंगामा और नारेबाजी होती दिखाई दी। एक पक्ष की ओर से हो रही नारेबाजी के बाद दूसरी पक्ष की तरफ से भी नारेबाजी होने लगी। पुलिस ने किसी तरह दोनों तरफ के लोगों को समझाया और सड़क से गलियों की ओर भगाया।

कमेटी के अधिवक्ताओं के मंदिर में प्रवेश के दौरान मुस्लिम समुदाय के करीब 50 की संख्या में जुटे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष से हर हर महादेव के नारे लगे। स्थिति तनावपूर्ण होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला। मुस्लिम पक्ष के प्रबुद्ध लोग पहुंचे और तत्काल सभी को वहां से हटाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों को दालमंडी की गली में भेज दिया गया।

मुस्लिम समाज के लोग सर्वे के दौरान होने वाली वीडियोग्राफी का विरोध कर रहे हैं। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव ने पहले ही कार्यवाही का विरोध करने का ऐलान किया था। हालांकि इंतजामिया कमेटी के वकीलों ने कहा कि कानून की बात मानेंगे पर कुछ अलग होगा तो शिकायत करेंगे। मामले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पहले से अलर्ट है।

वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र सर्वे करने पहुंचे हैं। सर्वे से पहले दोनों पक्ष मस्जिद से कुछ दूर स्थित चौक थाने पर वाहन से पहुंचे। वहां से सर्वे के लिए टीम पहुंची।

दिल्ली की राखी सिंह सहित पांच अन्य की तरफ से सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में वाद दाखिल कर श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन व 1991 से पूर्व की स्थिति बहाल करते हुए आदि विश्वेश्वर परिवार के सभी विग्रहों को यथास्थिति में रखने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान वादी ने विग्रहों की वस्तुस्थिति जानने के लिए कोर्ट कमीशन की कार्रवाई शुरू कराने की दरख्वास्त की थी। इस प्रकरण में कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 10 मई तय की है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पहुंचे
कमीशन की कार्रवाई के दौरान निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम पहुंची है। वादी पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पंकज गुप्ता व शिवम शुक्ल भी मौके पर मौजूद रहेंगे। हरिशंकर जैन ने अयोध्या राम मंदिर मुकदमे में भी हिंदू महासभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बहस की थी।

पुलिस कमिश्नर अपनी निगरानी में रखवाएंगे साक्ष्य
कोर्ट कमिश्नर ने गुरुवार को अदालत में प्रार्थनापत्र देकर कमीशन के दौरान सुरक्षित स्थान और साक्ष्यों के रखने के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। अदालत ने पुलिस आयुक्त (सीपी) को निर्देशित किया है कि वह कोर्ट कमिश्नर की मांगों पर उचित कार्रवाई कर अवगत कराएं।

सर्वे से पहले महिला ने सड़क पर पढ़ी नमाज
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे से पहले एक चौंकाने वाली घटना हुई है। मस्जिद के बाहर ही सड़क पर एक महिला नमाज पढ़ने के लिए बैठ गई। महिला ने बैरिकेडिंग के बाहर ही सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। महिला की पहचान जैतपुरा की आयशा बीबी के रूप में हुई है। पुलिस महिला को मानसिक रूप से बीमार बता रही है। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से कई अस्पतालों की पर्ची के साथ ही देवी देवताओं की तस्वीरें भी मिलीं।

जुमे की नमाज के लिए उमड़ी भीड़
जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी में भारी भीड़ उमड़ी। आमतौर पर यहां जुमे की नमाज के लिए तीन से चार सौ नमाजी पहुंचते हैं। सर्वे को लेकर विवाद के बीच शुक्रवार को करीब 2300 से 2400 लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। सभी को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। हालांकि काफी ऐसे लोग भी थे जो कुछ देर से पहुंचे और उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।

Scroll to Top